Shree Ratan Tata ji ka death. Ratan Tata Death news.

नहीं रहे मशहूर उद्योगपति रतन नवल टाटा। उनके जाने से उनके चाहने वालों में है शोक की लहर। 
मशहूर उद्योगपति और बिजनेस रतन जी मुम्बई के ब्रीच कैंडी में  अस्पताल में 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस। 



टाटा संस पूर्व चेयरमैन श्री रतन टाटा जी का निधन की ये दुखद समाचार सुनते ही पूरे देश-विदेश में उनके चाहने वाले और प्रसंसकों में शोक की लहर है। देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने टाटा जी की देहान्त की खबर सुनकर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उघोगपति मुकेश अंबानी, गौतम अड़ानी कुमार मंगलम बिड़ला, आनंद महिंद्रा, समेत कई अन्य राजनीतिक दलों के नेता आदि भी शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजली अर्पित करने भी पहुंचे।
 रतन टाटा के रूप में भारत देश के साथ पूरा विश्व बिजनेस और उघोग के क्षेत्र का अनमोल रतन खो गया। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के अस्पताल में बुधवार की रात को अरबपति रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कहा। वह 86 साल के थे। अब उनके पार्थिव शरीर को एनसीपीए (NCPA) ग्राउंड में आखिरी दर्शन के लिए रखा गया है। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैंन रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। रतन टाटा का दुनिया से जाना भारत के लिए बड़ी क्षति है। राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है। रतन टाटा कई दिनों से बीमार थे। वह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। वह बेहद ही दरियादिल इंसान थे। रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएंगी। 


क्या था देहान्त का कारण ?

श्री रतन टाटा जी निधन का कारण उनके उम्र संबंधी समस्याओं और रक्तचाप बढ़ने से उन्हें कुछ परेशानी महसूस हुई। और नियंत्रित करने के लिए टाटा जी को सोमवार (7 अक्टूबर, 2024) को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। 



उनकी कुछ जीवन की जानकारी 

श्री रतन टाटा जी टाटा संस के पूर्व चेयरमैन थे। जिनके नेतृत्व में टाटा समूह ने टेटली, कोरस, जगुआर लैंड रोवर, ब्रूनर मोंड, जनरल केमिकल इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स और देवू जैसे उच्च-स्तरीय अधिग्रहणों के साथ वैश्वीक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत किया।
उनकी प्रेमी जीवन के बारे में अधिक पूछने पर बताते, श्री टाटा जी कहते कि "खैर, आप जानते हैं कि शायद सबसे गंभीर प्रेम तब था जब मैं अमेरिका में काम कर रहा था और हमारी शादी न होने का एकमात्र कारण यह था कि मैं भारत वापस आ गया था और वह मेरे पीछे आने वाली थी लेकिन -भारत और चीन में उस समय काफी संघर्षरत वर्ष था। और वह काफी दिनों बाद अमेरिका गए तो लड़की की शादी हो चुकी थी। 


"News Nexion" अति सम्मानिय श्री रतन नवल टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उनकी दूरदर्शिता, विनम्रता और समाज, देश और जानवरों के प्रति अडिग प्रतिबद्धता के लिए हम उन्हें व्यवसायी नहीं, बल्कि प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। उनका दुनिया को अलविदा कहना, देश-विदेश के लिए एक अतुलनीय क्षती है। "टाटा जी, उनका का योगदान और उनसे म मिली सीख सदियों तक हमारे दिलों और दिमागों में जीवित रहेगा।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.