National Space Day 2025, राष्ट्रीय अंतरीक्ष दिवस २०२५


आज 23 अगस्त 2025 को भारत राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। जो कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की याद में 23 अगस्त को मनाया जाता है।





National Space Day 2025, चंद्रयान-3 की सफलता एवं 2025 की थीम:-

भारत में हर साल 23 August को Bharatiya National Space Day मनाता जाता है। जो चंद्रयान-3 की एतिहासिक सफलता ने National Space Day की तारीख एवं थीम को आकार दिया है। आज के दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला न सिर्फ पहला देश बना, बल्की चौथा देश भी बना जो चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग भी कराने की सफलतापूर्वक उपलब्धि हासिल की। इस स्थान को “शिव शक्ति प्वाइंट” नाम देकर इतिहास रचा गया। 2025 में इस उत्सव की थीम “आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से असीम संभावनाओं तक” (Aryabhatta to Gaganyaan: Ancient Wisdom to Infinite Possibilities) है। नारियल के पेड़ से लेकर चंद्रयान-3 और एतिहासिक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन तक, इसरो ने दुनिया को अपनी ताकत और हर क्षेत्र में सक्षम होने का प्रमाण दिया कि भारत, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी क्या स्थान रखता है?  चंद्रयान-3 की सफलता ने आज की नई पीढ़ी को प्रेरित किया। BAS जैसे प्रोजेक्ट भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति बनाने की ओर है। 


भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS

ISRO ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, 2025 के खास कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का मॉडल दुनिया के सामने पेश किया। BAS-01 मॉड्यूल, 2028 में लॉन्च होगा। और 2035 तक पूरा स्टेशन तैयार होगा। इसकी कुछ महत्वपूर्ण खासियतें...


Waight : 10 टन, Height : 450 किमी.

Indigenous Technology: भारत डॉकिंग सिस्टम, बर्थिंग मैकेनिज्म और ECLSS (पर्यावरण नियंत्रण और जीवन रक्षा प्रणाली)

Objective: माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान, अंतरिक्ष पर्यटन और अंतरग्रहीय मिशनों की तैयारी हेतु।

BAS भारत को अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की श्रेणी में लाएगा, जो अपने अंतरिक्ष स्टेशन चलाते हैं।


National Space Day 2025 का समारोह: क्या था खास:-

23 August, 2025 को भारत मंडपम में हुए समारोह में...


BAS मॉडल: 3.8 मीटर x 8 मीटर का BAS-01 मॉडल मुख्य आकर्षण रहा। यह भारत के अंतरिक्ष स्टेशन का प्रतीक है।

Exhibitions: चंद्रयान, मंगलयान और गगनयान के मॉडल दिखाए गए।

Enthusiasm of Students: हजारों छात्रों ने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और अंतरिक्ष विज्ञान को समझा।



सरो की भविष्य की योजनाएं।-

इसरो का लक्ष्य 2047 तक भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति बनाना है. इसके लिए कुछ प्रमुख योजनाएं हैं...


शुक्रयान (2025): शुक्र ग्रह की सतह और वातावरण का अध्ययन।


चंद्रयान-4 (2028): चंद्रमा से मिट्टी और चट्टानों के नमूने लाना।


BAS (2035): पांच मॉड्यूल वाला अंतरिक्ष स्टेशन।


मंगल पर मानव मिशन: 2035 के बाद मंगल पर मानव भेजने की योजना।


अंतरिक्ष पर्यटन: BAS के जरिए भारत अंतरिक्ष पर्यटन के बाजार में उतरेगा।


निजी क्षेत्र: Skyroot, Agnikul Cosmos और Tata Advanced Systems जैसे स्टार्टअप्स इसरो के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।



आज के खास मौके पर जानिए ISRO के बारे में 11 ऐसे अनजाने और रोचक तथ्य, जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष जगत में नई पहचान दी।


ISRO के 11 रोचक तथ्य:-

1. SUPARCO के बाद भी आगे निकला ISRO

पाकिस्तान के स्पेस प्रोग्राम SUPARCO के बाद स्थापित होने के बावजूद ISRO उपलब्धियों और तकनीकी क्षमता में बहुत आगे निकल गया।

2. INCOSPAR से ISRO तक

1962 में पंडित नेहरू और डॉ. विक्रम साराभाई की पहल से INCOSPAR बना, जो 1969 में ISRO बना।


3. आर्यभट्ट – पहला उपग्रह (1975)

यह कर्नाटक में बना, लेकिन लॉन्च सोवियत संघ ने किया था।


4. कम बजट, बड़ी सफलता

NASA या ESA जैसे संस्थानों की तुलना में बहुत कम बजट में ISRO ने शुरुआती सफलताएँ पाईं।


5. मंगलयान – विश्व में मिसाल

भारत एशिया का पहला देश बना जिसने मंगल तक पहुँच बनाई और वह भी पहली कोशिश में।


6. चंद्रयान-3 की सफलता

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना।


7. विश्व रिकॉर्ड (2017)

PSLV-C37 ने एक ही बार में 104 सैटेलाइट लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया।


8. NAVIC – भारत का GPS

स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम जिसने भारत को आत्मनिर्भर बनाया।


9. राष्ट्रीय विकास में योगदान

कृषि, आपदा प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान और संचार—ISRO ने हर क्षेत्र में अहम योगदान दिया।


10. युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा

Space on Wheels” प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएँ और कार्यशालाएँ युवाओं को STEM करियर अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।


11. गगनयान – मानव मिशन

भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन जल्द लॉन्च होने वाला है, जो ISRO को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.